पोड़ैयाहाट: पुलिस ने यादव टोला, पोड़ैयाहाट से घर में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
घर में चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को यादव टोला पोड़ैयाहाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया की मामला 2021 का है। इसे लेकर कांड संख्या 51/21 दर्ज किया गया था ।इस कांड में न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था ।आज आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।