रायडीह: सड़क हादसे में दो युवक गंभीर, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, गुमला सदर अस्पताल रेफर
Raidih, Gumla | Aug 18, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के करमघाट के समीप मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा से मदद मांगी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक फोन करने के बावजूद ना रिसीव हुआ ना एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।