बक्सर: डॉ. एसके सैनी ने सहयोगियों संग वीआईपी की सदस्यता ली, पार्टी में आएगी मजबूती, जोरदार स्वागत हुआ
Buxar, Buxar | Jun 11, 2025 जिले के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सैनी के नेतृत्व में नगर के अतिथि गृह में एक बैठक विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने की. कुछ दिन पूर्व जिले के वरीय नेता डॉ. एसके सैनी ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. जिसके बाद बुधवार को बक्सर परिसदन में लगभग 3:30 बजे अपराह्न में एक भव्य स्वागत समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया.