बक्सर: डॉ. मनोज मिश्रा (प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी) ने कहा - हमारी विदेश नीति में देश की सांस्कृतिक झलक दिखती है
Buxar, Buxar | Jun 11, 2025 भारतीय जनता पार्टी मोदी के 11 साल के कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल के रूप में देख रही है. इसी कार्यक्रम के आलोक में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्रा का बक्सर प्रवास के क्रम में जिला अतिथि गृह में बुधवार को 3:00 बजे अपराह्न मे एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन शंकर ने किया.