चंडी: चंडी नगर पंचायत में पीएम आवास की दूसरी किस्त का 75 लाभुक कर रहे हैं इंतजार
Chandi, Nalanda | Aug 16, 2026 नगर पंचायत चंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की रफ्तार दूसरी किस्त की राशि के अभाव में थम गई है। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 85 लाभुकों का चयन किया गया है, लेकिन अब तक सिर्फ 10 लाभुकों को ही दूसरी किस्त की राशि मिल सकी है। शेष 75 लाभुक करीब एक माह से दूसरी किस्त मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राशि नहीं मिलने से लाभुकों के सामने अधूरे आवास को पूरा