गढ़मुक्तेश्वर: अलाबख्शपुर गांव के निकट रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर एक ग्रामीण ने की आत्महत्या
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव अलाबख्शपुर के निकट रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर एक ग्रामीण ने आत्महत्या कर ली। रेलवे फाटक के बीच एक ग्रामीण रेलवे लाइन पर घूम रहा था। इसी दौरान वह दिल्ली की तरफ से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव कानोर निवासी मदनलाल के रूप में हुई।