गढ़मुक्तेश्वर: सलारपुर गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में है भय का माहौल, वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में तेंदुए के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव सलारपुर में खेतों पर काम कर रहे किसान एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ जंगलों में घूम रहा है ।ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द उसे पकड़ा जाए। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवाएं।