शाहजहांपुर: कांवड़ मार्गों पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, यात्रियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शनिवार को जनपद पुलिस ने प्रमुख कांवड़ मार्गों, ड्यूटी प्वाइंट और बैरियरों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और सुरक्षित