सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सिंहेश्वर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी टीम ने तीन अलग-अलग परिसरों में बिजली चोरी पकड़े जाने का दावा किया है। विभाग के अनुसार, मीटर से पहले तार में छेड़छाड़ कर अतिरिक्त कनेक्शन से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। तीनों मामलों में 43 हजार 22 रुपये की अनुमानित राजस्व क्षति बताई गई है। मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज