#SSP #नैनीताल #manjunath #tc ने किया खुलासा #छात्र संघ में #अध्यक्ष का #प्रत्याशी साथ मे 2 अन्य ने किया एक होटल में #arrested #trishul #mukhani
हल्द्वानी: छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार लोगों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, होटल में किया कांड; सभी फरार
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दु*ष्*क*र्म का आरोप लगा है। मुखानी कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दु*ष्*क*र्म करने का आरोप लगा है। मामला मुखानी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में धीरज बिष्ट समेत नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार ने बृहस्पतिवार रात मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया और इसके बाद मौके से भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।