हथुआ: हथुआ अनुमंडल पुलिस कार्यालय का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेख संधारण पर दिया ज़ोर
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे हथुआ स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय में संधारित अभिलेखों एवं विभिन्न पंजीयों का गहनता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के समुचित रख-रखाव, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया