इंदौर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया।
चार बेटों ने मां के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। बताया गया कि लता बाई ने अपनी मेहनत की कमाई से फ्लैट लिया था, लेकिन बेटे ने कथित तौर पर फ्लैट अपने नाम करवाकर उन्हें घर से बेघर कर दिया। इसके बाद प्रीयु फाउंडेशन के अजय नागदा की मदद से उन्हें जानकी वृद्धाश्रम भेजा गया, जहां वे करीब 8 माह से रह रही थीं।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें MY अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलने के बावजूद चारों बेटों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आखिरकार जानकी वृद्धाश्रम संचालक ने पोस्टमार्टम के बाद रीजनल पार्क, इंदौर में लता बाई का अंतिम संस्कार कराया।
जिस मां ने जन्म दिया, उसकी अंतिम विदाई भी दूसरों के भरोसे… यह घटना कई सवाल छोड़ जाती है।
#Indore #Humanity #OldAgeHome #Maa #ViralNews MadhyaPradesh HarPalBharat