उत्तराखंड : चमोली के कर्णप्रयाग-सिमली रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। युवक की बिगड़ती हालत देखकर मेडिकल स्टोर संचालक कैलाश सती ने बिना देर किए उसे सीपीआर देना शुरू किया। उनकी तत्परता और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी के चलते युवक की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब स्थिर है। कैलाश सती की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और इस घटना को समय पर सीपीआर की अहमियत का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं
#CPR | #MedicalEmergency
Bhilwara, Bhilwara | Sep 17, 2026