*दीपावली पर्व के अवसर पर मिठाई दुकानों की गई औचक जांच।*
आज दिनांक- 04.11.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, श्री विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना, श्री अभिषेक कुमार एवं थानाध्यक्ष ढाका, श्री राजरूप राय के द्वारा दीपावली पर्व के पूर्व ढाका बाजार अंतर्गत निम्न मिठाई दुकान की औचक जांच की गई।
1. दीपक केविन ढाका
2. गेलार्ड स्वीट्स ढाका
3. वैष्णो स्वीट्स ढाका
जांच के क्रम में उपरोक्त प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस, FSSAI लाइसेंस, साफ सफाई एवं हाइजीन इत्यादि बिंदुओं पर जांच की गई।
जांच के दौरान उपरोक्त प्रतिष्ठान में मिठाइयों के निर्माण रखरखाव एवं साफ सफाई आदि बिंदुओं पर कमी पाए गए उसके संदर्भ में स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
जांच के क्रम में प्रतिष्ठान संचालक को मिठाई निर्माण स्थलों की स्वच्छता, अच्छी गुणवत्ता की मिठाई बनाने व बेचने एवं उसके रख-रखाव तथा हाइजीन मेंटेन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department CMO Bihar Samrat Choudhary
East Champaran, Bihar | Nov 4, 2026