चौपारण: दनुआ घाटी में भीषण हादसा, पांच की मौत और 11 घायल
हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी की हैं... जहां सोमवार की सुबह करीब 10 बजे महानेटांड कट के समीप एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि बगोदर प्रखंड के सलैया और बिहारे गांव के करीब डेढ़ दर्जन लोग एक सवारी वाहन पर सवार होकर अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर बनारस जा रहे थे। इसी दौरान वाहन के ऊपर रखे शव को बांधने वाली रस्सी