कोंडागांव: कलेक्टर ने होनहेड़ के नवीन प्री मैट्रिक बालक छात्रावास और खालेमुरवेंड में नवीन बालक एवं बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को 1 बजे जिले के केशकाल क्षेत्र के ग्राम होनहेड़ में नवीन प्री मैट्रिक बालक छात्रावास और ग्राम खालेमुरवेंड में नवीन बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और मुख्य मार्ग से हॉस्टल तक सीसी रोड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर 10 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए।