कोंडागांव: कोकोड़ी गांव के पास अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरा मार्ग स्थित कोकोड़ी गांव के पास आज शुक्रवार रात 8:00 बजे एक चलती पिकअप वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार वाहन चालक किसी तरह वाहन से कूद कर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया था। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस नगर सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही। घटना की जांच जारी है।