कोंडागांव: ग्राम पंचायत बड़े ओड़ागांव में 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
कोंडागांव के ग्राम पंचायत बड़े ओड़ागांव में 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धन का दुरुपयोग किए जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम वासियों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय में एक शिकायत पत्र सौपकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच ने विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की है और धन का दुरुपयोग किया है।