कोंडागांव: कोण्डागांव में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला बड़ा तोहफा, विधायक ने जिला अस्पताल से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने आज जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है। उन्होंने आज शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जिला अस्पताल परिसर से दो नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस जिला के माकड़ी और फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर क्षेत्र में संचालित की जाएंगी। बता दें एक एंबुलेंस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है।