कोंडागांव: कोंडागांव वेटरिनरी हॉस्पिटल के सामने एक व्यक्ति के घर से जूते की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
कोंडागांव जिला मुख्यालय के तहसीलपारा वार्ड में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले का यह पहला मामला है जब किसी व्यक्ति के द्वारा घर के बाहर रखे जूते को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया गया हो। शुक्रवार शाम 6 बजे एक सीसीटीवी वीडियो मीडिया के हाथ लगी है जिसमे एक अज्ञात युवक के द्वारा वेटरिनरी हॉस्पिटल के सामने घर के बाहर रखे जूते को चोरी कर लिया गया।