बुहाना: झारोडा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बैठक का हुआ आयोजन
बुहाना उपखण्ड के झारोडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े के तहत बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता सरपंच पूनम देवी ने की। ब्लॉक समन्वयक होशयार सिंह ने ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने व घर का गंदा जल नालियों में नहीं डालने के लिए प्रेरित किया।