बुहाना: कुहाड़वास के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी स्कूल का बुहाना तहसीलदार धर्मेंद्र जांदू ने किया निरीक्षण
बुहाना तहसीलदार धर्मेंद्र जांदू ने सोमवार को कुहाड़वास के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी, मेडिकल स्टोर व लेबर रूम का निरीक्षण कर मरीज़ों से फीडबैक लिया। इस दौरान पीएचसी में डॉक्टर्स व स्टाफ क्वार्टर जर्जर हालत में पाए गए।