बुहाना: भोदन गांव में पुलिस ने दबिश देकर अवैध देसी शराब के साथ एक जने को किया गिरफ्तार
सिंघाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने भोदन गांव में दबिश देकर अवैध शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि भोदन गांव में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई जिस पर नरेश कुमार को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त की है।