बुहाना: खानपुर महराना की राजकीय बालिका स्कूल में भामाशाह शुभकरण द्वारा बनाए गए कक्षा कक्ष का हुआ लोकार्पण
खानपुर महराना की राजकीय बालिका स्कूल में मंगलवार को भामासाह शुभकरण डाटिका द्वारा निर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता पीईईओं अनुकम्पा अरडावतिया ने की। मुख्य अतिथि सीबीईओं नीलिमा यादव रही। कार्यक्रम में भामाशाह शुभकरण डाटिका का सम्मान भी किया गया। साथ ही भामाशाह द्वारा श्मशाम भूमि में बनाए गए विश्राम गृह का भी उदघाटन किया।