बुहाना: खरखड़ा में चोमुखा भेरु जी महाराज का वार्षिक मेला भरा, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
खरखड़ा में बुधवार को चोमुखा भेरु जी महाराज का वार्षिक मेला महाराजउमराव सिंह के सानिध्य में भरा। सुबह 4 बजे मंगल आरती के साथ मेला प्रारम्भ हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।जात जुडुले उतारकर मांगी बाबा से मन्नत मांगी गई। बच्चों ने झूलो का मेले में उठाया। मेले में विभिन्न प्रकार की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।