खींवसर: खींवसर के निकट सड़क हादसे में डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक बालिका घायल हुई
नागौर जिले के खींवसर के निकट रविवार को एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को एंबुलेंस की मदद से खींवसर के राजकीय अस्पताल लाया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही खींवसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।