खींवसर: खींवसर में घुमंतू समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नागौर जिले के खींवसर में घुमंतू समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को खींवसर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान घुमंतू समाज के लोगों ने बताया कि घुमंतू समाज के परिवारों को भी स्थाई निवास मिले । जिसके कारण आज शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम खींवसर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।