जलालाबाद: परशुराम पुरी क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर घायल
परशुरामपुरी। थाना क्षेत्र के उबरी खेड़ा मंदिर के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.