शिकोहाबाद: ग्राम नगला पान सहाय में नीम के पेड़ से निकला दूध जैसा सफेद पदार्थ, क्षेत्रीय ग्रामीणों ने इसे चमत्कार माना, उमड़े लोग
शहर फिरोजाबाद के ग्राम नगला पान सहाय में बुधवार से लगातार एक नीम के पेड़ से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकल रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार देर सायं सात बजे करीबन काफी ग्रामीण उमड़ पड़े। पूजा अर्चना की। एक क्षेत्रीय ग्रामीण का कहना था कि हम बुजुर्गो के कहने से ये मानते हैं नीम के पेड़ में हम अपने जैनका बाबा को पूजते हैं हमने ऐसा उन्हें महसूस किया इस पेड़ में।