मोहनलालगंज: 6 हजार रुपये लौटाने के बाद भी ब्याज के नाम पर और रुपये मांगे, मंदिर पर बुलाकर पीटा
नगराम थाना क्षेत्र में उधार के रुपये लौटाने के बावजूद ब्याज के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगने और मारपीट का मामला सामने आया है। मोती का पुरवा निवासी प्रेमकुमार रावत का आरोप है कि उन्होंने कुनाल वर्मा से लिए छह हजार रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद भी उनसे छह हजार रुपये ब्याज के नाम पर मांगे जा रहे थे। आरोप है कि 11 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे उन्हें आलादेव बाबा मंदिर