श्रावण माह 2026 के विभिन्न आयोजनों के संबंध में श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न
श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। उक्त बैठक में श्रावण माह 2026 के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों एवं व्यवस्थाओं के बारे में निर्णय लिए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री टीएस बघेल, एसडीएम श्री पाटीदार, प्रबंधक श्री राहुल रुनवाल तथा समिति सदस्य गण उपस्थित थे।
#Mandsaur
#मंदसौर
Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026