मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मंदसौर के नगर पालिका सभागृह में आयोजित जन संवाद शिविर आयोजित किया गया इस दौरान 14 आवेदन प्राप्त हुए इनमें 5 आवेदनो का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, तथा अधिकारियों द्वारा मंदसौर शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करके नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। जिन समस्याओं शिकायतों का मौके पर निराकरण नहीं हो सका उनके लिए समय सीमा कलेक्टर द्वारा निर्धारित की गई है। जन संवाद शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर भी उपस्थित थी। हितग्राही को हितलाभ भी प्रदान किया ।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Nov 28, 2026