उचेहरा: नगर परिषद ऊँचेहरा के वार्ड 12 में नालियां बनवाने के लिए वार्डवासियों ने नगर परिषद से की मांग
ऊँचेहरा। नगर परिषद ऊँचेहरा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित बड़ी छिपहटी परसमनिया मार्ग में बजबजाती नालियों के कारण वार्डवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। नालियों से उठ रही बदबू और गंदगी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी सिसक कर उनके घरों मे घुसने की जानकारी बताई गई हैं।