बहेड़ी: बहेड़ी स्थित केसर मिल को सील करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, मिल प्रबंधन ने मालिक से बात कर 8 दिन की मोहलत मांगी
बहेड़ी केसर शुगर मिल पर गन्ना किसानों के बकाया 162 करोड़ रुपए के मामले में आज आला अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा और एसडीएम नवाब गंज सचिन यादव सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ केसर मिल पहुंचे तमाम अधिकारियों ने मिल प्रबंधन से भवन खाली करने और कुर्की के बाद सील करने की चेतावनी दी मिल प्रबंधन ने 8 दिन की मोहलत मांगी है।