टीकमगढ़: मजना चौकी पुलिस ने 27500 रुपये की अवैध शराब जब्त की, आरोपी गिरफ्तार
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध मादक नशीले पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में मजना चौकी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरकनपुर मजना रोड पर घेराबंदी की गई। आरोपी रविन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से एक बाइक और 54 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।