चक्रधरपुर: लौजोड़ा काला में नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने बिखेरा जलवा, एकल नृत्य में हिमांशु उत्तराखंड बना विजेता
चक्रधरपुर प्रखंड के लौजोड़ा काला में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित डांस प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कियाl रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लियाl प्रतियोगिता में एकल नृत्य के 40 प्रतिभागियों और ग्रुप डांस के 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लियाl