सिरसागंज: नगर के 10 लाख की लूट मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को लिया रिमांड, 1.70 लाख रुपये बरामद
सिरसागंज के अध्यापक नगर में हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 2 और अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर 1 लाख 70 हजार 200 रुपये की लूटी गई रकम बरामद करने का दावा किया है। बता दें विगत 27 अप्रैल को बैंक जाते समय एक व्यापारी के नौकर से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूट लिए थे।