तुलसीपुर: तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला ने शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लिया
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने शनिवार दोपहर 12 बजे शक्ति स्मारक संस्थान में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।