तुलसीपुर: चीनी मिल तुलसीपुर में गन्ना पेराई सत्र 2024-25 का हुआ शुभारंभ, विधायक रहे मौजूद
चीनी मिल तुलसीपुर में गन्ना पेराई सत्र 2024 25 का शुभारंभ देवी पाठन शक्तिपीठ महंत योगी मिथलेश नाथ, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं चीनी मिल के अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर बाद 2 बजे गन्ना डालकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह जी मौजूद रहे।गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत होने से किसानों में खुशी देखी जा रही है जो पेड़ी कटाई कर गेहूं की बुवाई करेंगे।