तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना की पुलिस ने ग्राम बिशुनपुर टनटनवा में हुई मारपीट के मामले में चार लोगों पर दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा में 30 नवंबर शाम 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिशुनपुर टनटन वा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पीड़िता आमिना पत्नी चिराग अली की तहरीर पर चार लोगो के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।घटना की जांच की जा रही है।