बरहरुवा: बरहरवा जीआरपी एवं आरपीएफ ने पांच बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, तीन अपहरण कर्ता को किया गिरफ्तार भेजा जेल
बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार एवं बरहरवा रेल थाना प्रभारी विमल रंजन तिग्गा के संयुक्त अभियान में शनिवार की देर रात्रि बरहरवा स्टेशन परिसर से पांच बाल मजदूरों को मुक्त कराते हुए चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिए हैं। साथ ही उक्त मामले को लेकर तीन अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।