भिवानी: हुडा पार्क ग्राउंड, भिवानी के अधिकार क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू की धारा 144
जिलाधीश नरेश नरवाल ने हुडा पार्क ग्राउंड, भिवानी के अधिकार क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 लागू की है। जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तचर विभाग, हरियाणा, पंचकुला के संज्ञान पर यह धारा लगाई गई है।