भरगामा: दिनदहाड़े दरवाजे से बाइक चोरी, नामजद आरोपियों पर केस दर्ज; ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बाइक बरामद किया
भरगामा थाना क्षेत्र के कुशमौल गांव में दिनदहाड़े दरवाजे से बाइक चोरी का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया है, जिससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।