बड़वानी: श्री संकटमोचन हनुमान जी का नगर भ्रमण, भव्य भंडारे का होगा आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत
बड़वानी-सेगांव टेकड़ी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर द्वारा बुधवार रात धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भगवान हनुमान जी का नगर भ्रमण एवं भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इंद्रभवन से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली भ्रमण के दौरान देररात तक श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।