टाटीझरिया: टाटीझरिया के पलमा में 80 वर्षीया मां 4 दिनों से ताबूत में, बेटों के दीदार की आस में कल उठेगी अर्थी
टाटीझरिया के पलमा में चार दिनों से ताबूत में सोई है 80 वर्षीया मां, बेटों के दीदार की आस में कल उठेगी अर्थी। नवरात्र में मातृत्व का कड़ा इम्तिहान: सात समंदर पार से लौटे दो लाल, अरमेनिया में फंसे बड़े बेटे की कसक बाकी। शारदीय नवरात्र में जब पूरा देश शक्ति और मातृत्व के जयकारों से गूंज रहा है, ठीक उसी वक्त टाटीझरिया के पलमा में ममता और विरह की दास्तां आई है।