पुलिस लाइन में खूनी विवाद, सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर चाकू से हमला
डूंगरपुर में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। पुलिस लाइन में शराब के नशे में धुत एक कांस्टेबल ने अपने ही साथी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल कांस्टेबल कपिल, सांसद राजकुमार रोत के गनमैन हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल कांतिलाल और घायल कपिल पुलिस लाइन के एक ही भवन में रहते हैं। आरोप है कि कांतिलाल आए दिन नशे में गाली-गलौज करता था। बीती रात पत्नी से विवाद की सूचना मिलने पर कपिल क्वार्टर पहुंचे, तभी आरोपी ने बाहर निकलकर सीने पर चाकू से हमला कर दिया। घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
#Dungarpur #DungarpurPolice #PoliceLine #CrimeNews #BreakingNews