पटना ग्रामीण: अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती: कंकड़बाग स्थित अटल पार्क में BJP NRI सेल ने पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की
25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयपेयी की 100वीं जयंती है। देशभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह 9 बजे राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित अटल पार्क में भाजपा एनआरआई सेल बिहार द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत भाषणा एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया।