टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बगाज माता मंदिर मेले में ट्रैफिक पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
टीकमगढ़ के बगाज माता मंदिर में आयोजित मेले में ट्रैफिक थाना पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मेले में आए लगभग 750 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए।