कायमगंज: आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का शमशाबाद सीएचसी पर धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा
शमशाबाद सीएचसी परिसर में आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का बुधवार को 7वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।उत्तर प्रदेश आशा संगिनी संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन चल रहा है।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा व आशा संगीनियों ने नारीबाजी कर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार व विभागीय अधिकारियों से समाधान की मांग की है।आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।