कोरांव: भोगन में बेलन नदी के पुल से बहे युवक का शव दूसरे दिन मध्य प्रदेश के गंथा घाट से बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के भोगन गांव में बेलन नदी के पुल से बहे युवक मोनू चतुर्वेदी (22) का शव रविवार दोपहर करीब 12 बजे बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मध्य प्रदेश के गंथा घाट से शव को खोज निकाला, जो भोगन गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।